ताज़ा खबरपंजाब

सड़क हादसा : दो गाड़ियों की हुई टक्कर, एक गाड़ी पलटी तो दूसरी के उड़े परखच्चे

अमृतसर, 16 जनवरी (ब्यूरो) : शहर के वेरका बाईपास के पास दो गाड़ियों की भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में क्वालिस के परखच्चे उड़ गए जबकि दूसरी गाड़ी गाड़ी सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के यूटर्न लेने के समय दो कारों की टक्कर हुई है।

इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जिसके कारण वेरका बाईपास पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक एक पूर्व विधायक का काफिला भी यहां से गुजरा है, लेकिन काफिले के साथ पुलिस कर्मियों सहित किसी ने हादसे की सुध नहीं ली और लंबे जाम में से अपना काफिला निकलवा कर वहां से चले गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button