ताज़ा खबरपंजाब

LPU Protest मामले के बाद एक्शन मोड में पुलिस, 4 आरोपी गिरफतार

जालंधर, 01 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : कपूरथला पुलिस ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और आगज़नी के मामले में आज 3 आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया। जिनकी पहचान गगन, जेम्स दहिया और अभि के रूप में हुई है। वहीं इस केस में पुलिस ने 4 अन्य दोषियों को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। जल्द पुलिस चार दोषियों को हिरासत में लेने को लेकर खुलासा कर सकती है। ऐसे में गगन फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ले का रहने वाला है, दूसरा मुंबई का रहने वाला है। बता दें कि जांच के लिए पुलिस ने 163 नंबर एफआईआर, 105 नंबर एफआईआर और 106 नंबर एफआईआर की जांच के लिए एक अलग से एसआईटी बनाई गई है।

एसआईटी यूनिवर्सिटी व आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरे व डिजीटल एविडेंस क्लेकट करने में जुटी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गगन के मामा ने कहा कि पुलिस उसे किस मामले में लेकर आई है, इसके बारे में कुछ नहीं बता रहा है। गगन कल से लापता है। ऐसे में आज गगन ने कोर्ट में पेशी से पहले फोन करके सूचना दी। जिसके बाद वह कोर्ट में पहुंचे और पुलिस से गगन की गिरफ्तारी को लेकर पूछा गया, लेकिन पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मामा ने कहा कि गगन पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

परिवार के अनुसार गगन डोमिनोज में डिलीवरी का काम करता है और डेढ महीने पहले ही वह नौकरी पर लगा था। ऐसे में गगन की गिरफ्तारी को लेकर परिवार काफी चितिंत है। दूसरी ओर थाना सतनामपुरा के अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन जांच अधिकारी ने गिरफ्तारी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया और मीडिया के कैमरे से दूरी बनाकर निकल गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button