ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा के स्वागत में उमड़ा भाजपा नेताओं का उत्साह

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का जालंधर पहुंचने पर भव्य स्वागत

अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, शीतल अंगुराल, सुशील रिंकू, केडी भंडारी सहित कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

18 नवंबर को जालंधर के रायपुर रसूलपुर-ढोगड़ी से होगा यात्रा का शुभारंभ, 3 दिसंबर को वाराणसी में होगा समापन

 

जालंधर, 13 नवंबर (कबीर सौंधी) : भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रमों को लेकर जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल, पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष सुशील रिंकू, पूर्व विधायक केडी भंडारी, सरबजीत मक्कड़, प्रदेश सचिव अमरजीत अमरी, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता दिनेश ढल्ल तथा जिला महामंत्री दीपक तेलु सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें गुरुपर्व को समर्पित श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर, बुधवार को जालंधर के रायपुर रसूलपुर-ढोगड़ी क्षेत्र से होगा। यह यात्रा पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिनों तक भ्रमण करने के बाद देश के अलग-अलग राज्यों से होकर 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न होगी।

यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी द्वारा जालंधर से किया जाएगा। वहीं, 3 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित समापन समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी शामिल होंगे।

इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज को समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनकी विचारधारा आज भी समाज को जात-पात, भेदभाव और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर एकजुट होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि जालंधर की पवित्र धरती से इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ होना पूरे पंजाब के लिए गौरव और सम्मान की बात है। यह यात्रा गुरु महाराज जी के विचारों एवं उनके महान संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन और उनकी वाणी सामाजिक समरसता, समानता एवं मानव कल्याण का महान संदेश देती है। उनकी शिक्षाएं किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए हैं। सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरु महाराज जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जालंधर से शुरू होकर वाराणसी तक पहुंचने वाली यह यात्रा देशभर में सामाजिक एकता और समरसता का सशक्त संदेश देगी।

पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां किसी के साथ जाति, धर्म या आर्थिक स्थिति के आधार पर कोई भेदभाव न हो। उनका बेगमपुरा का संदेश समानता, सम्मान और अधिकारों पर आधारित समाज की स्थापना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती से इस यात्रा की शुरुआत होना प्रत्येक पंजाबी के लिए गर्व की बात है। इस यात्रा के माध्यम से गुरु महाराज जी की विचारधारा और उनके मानवतावादी संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य होगा।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता, सम्मान एवं भाईचारे के सूत्र में जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button