दुख्द समाचारताज़ा खबरपंजाब

दुःखद समाचार : डिजटल मीडिया एसोसिएशन के कैशियर वरुण गुप्ता की सास मंजू जिंदल का निधन,अंतिम संस्कार आज

कपूरथला 11 नवंबर (गौरव मडिया) : वीकेंड रिपोर्ट के कपूरथला सब-एडिटर एवं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के कैशियर वरुण गुप्ता की सास मंजू जिंदल का आज सुबह बुधवार, 11 नवंबर 2026 को निधन हो गया।

कपूरथला निवासी मंजू जिंदल के पति राकेश जिंदल जो कि गोइंदवाल साहिब में आढ़ती हैं। वह अपने पीछे पति राकेश जिंदल, बेटा-वधु विशाल – बनिका जिंदल, पौत्र तुषित, बेटी-दामाद राधिका वरुण गुप्ता को छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे लक्ष्मी नगर श्मशान घाट कपूरथला में किया जाएगा ।

इस दुखद घड़ी में न्यूज़ 24 पंजाब परिवार की ओर से मुख्य संपादक धर्मेन्द्र सौंधी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट कीं।

उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में वीकेंड रिपोर्ट परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button