
जालंधर 03 (धर्मेन्द्र सौंधी) : जालंधर में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की 110 एकड़ विकास योजना के तहत लतीफपुरा में आने वाली जमीन को लेकर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने Bawa Building Materials एवं अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर 5 नवंबर से पहले जमीन खाली करने और उसका शांतिपूर्ण कब्जा ट्रस्ट को सौंपने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित पक्ष निर्धारित समय तक जमीन खाली नहीं करते तो इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट आगे की कार्रवाई कर सकता है। नोटिस के मुताबिक, संबंधित मामले में 21 जुलाई 2026 को आए फैसले के तहत RS-3736-2017 खारिज हो चुकी है।
अदालत के फैसले के बाद अब इम्पूवमेंट ट्रस्ट ने संबंधित जमीन का कब्जा वापस लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। ट्रस्ट की ओर से जारी नोटिस में Bawa Building Materials एवं अन्य संबंधित पक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे जमीन से अपना निजी सामान, मशीनरी और अन्य सामग्री हटाकर 5 नवंबर 2026 से पहले जमीन खाली कर उसका शांतिपूर्ण कब्जा ट्रस्ट को सौंप दें। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित पक्ष खुद जमीन खाली कर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को कब्जा सौंपेंगे या फिर ट्रस्ट को कब्जा लेने के लिए मौके पर कार्रवाई करनी पड़ेगी? 110 एकड़ विकास योजना की इस जमीन को लेकर आने वाले दिन काफी अहम माने

















