ताज़ा खबरपंजाब

लुधियाना में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: बॉयफ्रेंड पर हमले के बाद युवती ने दी जान

लुधियाना, 03 नवंबर (ब्यूरो) : लुधियाना में परिजन की तरफ से बॉयफ्रेंड पर गोलियां चलाने से नाराज युवती ने जहर खाकर जान दे दी। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात को यह घटना हुई। युवती के बॉयफ्रेंड ने बताया है कि वह अपने बर्थडे पर युवती से मिलने उसके घर गया था। उसे युवती ने ही केक काटने के लिए बुलाया था। इस दौरान ही युवती के भाई और मां ने युवक पर हमला करवाया।

उसकी थार पर फायरिंग की गई, ईंट-पत्थर भी मारे गए। युवती की मां चिल्लाई- मारो इसे, इसकी लाश जानी चाहिए यहां से। युवक वहां किसी तरह जान बचाकर निकल गया था, लेकिन युवती ने नाराज होकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। हालांकि, युवती के भाई का कहना है कि युवक गली में आकर युवती को परेशान करता था।

घटना शिंगार सिनेमा रोड स्थित हरचरन नगर इलाके की है। लुधियाना में वामिका एंटरप्राइज (नट-बोल्ट फैक्ट्री) के मालिक दिव्यांशु बग्गा ने बताया कि 2 नवंबर को उसका जन्मदिन था। उसकी गर्लफ्रेंड रैना धीर ने उसे फोन कर गली में बुलाया था। रात करीब साढ़े 12 बजे वह जैसे ही वहां पहुंचा तो घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे घेर लिया।

दिव्यांशु के मुताबिक, यह हमला लड़की के भाई रोहन धीर ने अपनी मां सीमा रानी के कहने पर किया। मां ने साफ तौर पर कहा था कि इसे आज जिंदा मत जाने देना, यहां से इसकी लाश ही जानी चाहिए। 25 से 30 बदमाशों ने उसकी थार गाड़ी को घेरकर ईंट-पत्थर मारे और करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग की। हालांकि, फायरिंग से फटे टायरों के सहारे ही गाड़ी भगाकर युवक बचने में कामयाब रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button