ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

पूर्व मंत्री अरोड़ा के घर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और बेनामी संपत्ति मामले में दस्तावेजों की जांच जारी

होशियारपुर, 03 नवंबर (ब्यूरो) : पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। होशियारपुर में जोधा मल रोड स्थित उनके आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार तड़के करीब 5 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम के साथ सुरक्षा के लिए CRPF के जवान तैनात हैं।

यह रेड मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) और आय से अधिक संपत्ति से जुड़े एक मामले में की जा रही है। एजेंसी ने अरोड़ा के घर को पूरी तरह से घेर रखा है और अंदर दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने या अंदर से किसी के बाहर आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। यह छापेमारी दूसरे दिन भी लगातार जारी है।

ED की यह कार्रवाई सिर्फ सुंदर शाम अरोड़ा के घर तक ही सीमित नहीं है। एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच का दायरा काफी बड़ा है।

ED की अलग-अलग टीमों ने पूर्व मंत्री के बेटे प्रतीक अरोड़ा और उनके व्यावसायिक सहयोगियों के ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी है। इनमें मार्बेला ग्रुप और गुलमोहर टाउनशिप ग्रुप जैसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर्स शामिल हैं। आरोप है कि अवैध रूप से कमाए गए पैसे को रियल एस्टेट और प्रमोटर्स के जरिए ठिकाने लगाया गया है।

जनवरी में भी पड़ी थी रेड

यह पहली बार नहीं है जब सुंदर शाम अरोड़ा जांच एजेंसियों के रडार पर आए हों। इससे पहले 27 जनवरी को भी ED ने आयकर विभाग (Income Tax) के साथ मिलकर अरोड़ा के घर पर छापेमारी की थी। उस दौरान अधिकारियों ने कई घंटों तक घर के अंदर रखे दस्तावेजों को खंगाला था। हालांकि, अभी तक ED की ओर से इस रेड को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button