
जालंधर, 12 नवंबर (कबीर सौंधी) : आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के मुख्य प्रवक्ता जोली बेदी, प्रवक्ता मक्खन सिंह, वरुण नागपाल, कमल भगत, सोनू हँस ,दिनेश खना , दीपक बावा सह मीडिया इंचार्ज भाजपा पंजाब , उमेश बत्रा प्रेस सचिव की ओर से एक प्रेस रिलीज करते हुए जो कल शाम को पुलिस प्रशासन थाना डिवीजन नंबर सात में एक पर्चा दर्ज किया जाता है,
जिसमें अर्बन स्टेट फेज़ -2 स्थित ट्रू बलैंड कैफे में एक व्यक्ति अपनी लाईसेंसी पिस्टल के साथ बैठा है , सूचना मिलते ही पुलिस ने उस व्यक्ति और कैफे के मालिक पर पर्चा दर्ज किया लेकिन उसी दिन रात को जालंधर के रेडिसन एनक्लेव में एक डीजे पार्टी पर मौजूदा सरकार के मेयर वनीत धीर , पार्षद , एवं उनके कुछ साथी डांस कर रहे थे जिसकी वीडियो पूरी सोशल मीडिया पर वायरल है , उसमें उनके एक साथी ने रिवॉल्वर/पिस्टल लगा रखी और बाद में हवाई फायर भी किया
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के डीजीपी, जालंधर पुलिस कमिश्नर से पूछना चाहती है क्या पंजाब में दो कानून चलते हैं जो आम नागरिक के लिए अलग और सत्ताधारी पार्टी के नेता और उनके साथियों के लिए अलग
भाजपा ने आरोप लगाया मेयर की मौजूदगी में पहले भी देवी तालाब मंदिर में खोनी टकराव हुआ था और कल भी उनकी मौजूदगी हथियार का इस्तेमाल कर हवाई फायर किए गए।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं द्वारा जालंधर पुलिस कमिश्नर से जवाब मांगा जाता है कि पुलिस प्रशासन द्वारा उन व्यक्ति पर पर्चा दर्ज क्यों नहीं किया गया और मांग की कि जल्द से जल्द पर्चा दर्ज किया जाए।



















