
दिल्ली, 29 सितंबर (ब्यूरो) : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश विदेश से बधाईयां भी दी जा रही हैं। ऐसे में सीजेपी के सह संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मंगलवार को अभिजीत दीपके के साथ अपनी कई तस्वीरें एक्स पर शेयर की है। एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने दीपके को बधाई दी है।
जन्मदिन मुबारक हो अभिजीत दीपके
आशुतोष रांका ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि – ‘जन्मदिन मुबारक हो अभिजीत दीपके जब हम उम्मीद खोने लगे थे तो तुमने इस देश को संभाला और आगे बढ़ाया। उन सभी शानदार चीजों और बेहतरीन पलों के लिए जो हमारा इंतजार कर रहे हैं’।










