
जालंधर, 01 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस के आईटी फोरम द्वारा आयोजित 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में टैगोर हॉस्पिटल के मालिक श्री विजय महाजन तथा विशेष अतिथि के रूप में एपीजे एजुकेशन जालंधर के बोर्ड ऑफ गवर्नर के सदस्य श्री निर्मल महाजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आगाज़ वंदे मातरम से किया गया।
अतिथिवृंद का अभिनंदन करते हुए डॉ नीरजा ढींगरा ने कहा कि आपका आगमन निश्चित रूप से पंजाब के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने वाला होगा। डॉ डींगरा ने कहा कि एपीजे कॉलेज अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपॉल जी की प्रेरणा, एपीजे एजुकेशन, एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप तथा एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुसंस्कृत, उर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ, दूरदर्शी श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया के निर्देशन में तथा कोओनर एंड डायरेक्टर फैमिली बिज़नेस बोर्ड एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप, लीड एजुकेशन वर्टिकल ऑफिस बियरर एपीजे एजुकेशन डॉ नेहा बर्लिया के प्रोत्साहन से उच्च स्तरीय समारोहों का आयोजन करता ही रहता है।

उन्होंने मैडम सुषमा पॉल बर्लिया के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन में एपीजे कॉलेज ने न केवल शैक्षणिक, ललित कलाओं बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी बुलंदियों को छुआ है। अतिथिवृंद को सुगंधित पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए पावन ज्योति को प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डॉ अमिता मिश्रा के निर्देशन में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने कबीर के दोहे गाकर सबको भक्ति भाव के रस से परिपूर्ण कर दिया। कॉलेज की 50 वर्ष की विकास यात्रा पर आधारित ‘सॉरिंग हाइ इज़ माई नेचर’ थीम पर आधारित वीडियो दिखलाई गई। इंटीरियर डिजाइन विभाग से मैडम रजनी कुमार ने कॉलेज की उपलब्धियों से सभी को परिचित करवाया ।। श्री विजय महाजन ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से रूबरू होने का सुनहरी अवसर प्राप्त हुआ और जिस तरह से कॉलेज ने अपनी विरासत को संभाल कर एवं सहेज कर रखा है वह वास्तव में सराहनीय है उन्होंने कहा शिक्षा का मूल उद्देश्य सत्यम शिवम् सुंदरम के संगम से एक अच्छे मानव का निर्माण करना है।

उन्होंने कहा कि अगर हम विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार देंगे तो निश्चित रूप से एक अच्छे समाज की नींव डाल सकते है। टैक फैस्ट में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उन्होंने बधाई दी। डॉ डींगरा ने कहा कि टैक फैस्ट कार्यक्रम का इंतजार कॉलेज के विद्यार्थियों को तो रहता ही है जिससे वे कार्यक्रम प्रबंधन की बारीकियों को समझते हैं इसके साथ ही पंजाब भर के स्कूल इस कार्यक्रम में भाग लेने आते हैं उन्हें भी इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। टैक फैस्ट में बिजनेस प्लान प्रेजेंटेशन, प्ले बिद क्ले, पेंटिंग ऑन द स्पॉट, जनरल क्विज़ बोनांजा, गेमिंग, पिक्चर कैप्शनिंग, पोस्टर प्रेजेंटेशन, फोटोग्राफी, ग्रुप डांस, गुस्ताखी माफ़, वैबसाइट डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग स्किल्स, डैक्लामेशन, पोइटिकल रैसटीशन, थीम बेस्ड मॉडलिंग, मोबाइल एप आइडिया प्रेजेंटेशन, टी-शर्ट पेंटिंग, रंगोली, कुकिंग एवं न्यूज रीडिंग के साथ 20 प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। निर्णायक के रूप में क्षेत्र विशेष में ही एक्सपर्ट कॉलेज के एल्युमिनीज़ को आमंत्रित किया गया। कॉलेज के परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग के 14 विद्यार्थियों ने डॉ मिक्की वर्मा के निर्देशन में ने गणेश स्तुति पर आधारित कोरियोग्राफी की शानदार प्रस्तुति करते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर (65) नंबर लेकर प्रथम स्थान पर रहते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी दूसरे स्थान पर स्वामी संत दास स्कूल जालंधर एवं एमजीएन स्कूल अर्बन स्टेट 40 नंबर लेकर द्वितीय स्थान | एवं तृतीय स्थान पर 21 नंबर लेकर एपीजे स्कूल मॉडल टाउन के विद्यार्थी रहे। डॉ डींगरा, श्री विजय महाजन एवं श्री निर्मल महाजन ने चैंपियनशिप जीतने वाले स्कूलों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए सम्मानित किया। टैक फैस्ट कार्यक्रम में विशेषअतिथि के रूप में आवर लेडी आफ स्रोज़ स्कूल कुल्लू की फार्मर वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सुप्रिया कटोच भी उपस्थित हुई। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए डॉ नीरजा डींगरा ने डॉ रूपाली सूद एवं डॉ मोनिका आनंद, डॉ जगमोहन मागो, डॉ रेखा, डॉ मुनीष गुप्ता तथा मैडम पल्लवी मेहता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह बड़े समारोहों का आयोजन करते रहे।.










