चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब : 27 जनवरी तक सभी छुट्टियां हुई रद्द

चंडीगढ़, 14 जनवरी (ब्यूरो) : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द कर दी है। दरअसल गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 27 जनवरी तक रद्द कर दी गई हैं।

यह आदेश पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जारी किए गए हैं। जिसमें डीजीपी यादव ने कहा- 27 जनवरी तक पंजाब में किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसे लेकर आईजी मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने कहा- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं।

26 जनवरी को कई जिलों में प्रोग्राम

उन्होंने कहा कि राज्य में किसी भी पुलिसकर्मी को 27 जनवरी तक छुट्टी नहीं दी जाएगी। पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में 24 घंटे मुस्तैद रहेगी।

जानकारी के अनुसार हर बार की तरह इस साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को पंजाब के कई जिलों में बड़े स्तर के कार्यक्रम होंगे। जिसमें सबसे बड़ा कार्यक्रम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में किया जाएगा।

सभी जगहों पर कई न कोई बड़ा नेता पहुंचेगा और तिरंगा झंडा फहराएगा। इसकी तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा ये फैसला लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button