ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

BJP महारैली में पंडाल के प्रवेश पर व्यक्ति की बिगड़ी तबीयत

जालंधर, 30 सितंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जालंधर दौरे पर है। जहां उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक होने के बाद नशे से पीड़ित परिवारों से 40 मिनट तक मुलाकात की। जिसके बाद वह रैली में शामिल हुए, जहां राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, रवनीत बिट्टू सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। वहीं रैली में पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को हार्ट अटैक आने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस पंडाल में प्रवेश के लिए गेट पर लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति गिर पड़ा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे संभाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी हालत को लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button