चंडीगढ़ताज़ा खबर

पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को जंगलात घोटाला मामले में मिली राहत, हाईकोर्ट ने दिया यह आदेश

चंडीगढ़, 25 जुलाई (ब्यूरो) : खबर है कि जंगलात घोटाला मामले में पूर्व कांग्रेसी मंत्री संगत सिंह गिलजियां को राहत मिली है। बता दे कि उनकी गिरफ्तारी पर रोक 2 हफ्ते के लिए बढ़ गई है। सोमवार को केस की सुनवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए है । वहीँ पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार से केस की स्टेट्स रिपोर्ट मांगते हुए गिरफ्तारी पर 25 जुलाई तक रोक लगाई थी। हाईकोर्ट ने उसी दिन पूर्व मंत्री को अंतरिम राहत दी थी। वहीँ सोमवार को हुई सुनवाई में सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इसके बाद हाईकोर्ट ने 2 हफ्ते में जवाब देने को कहा है।

आपको बता दे कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कांग्रेस सरकार के वक्त हुए जंगलात घोटाले में मोहाली में केस दर्ज किया है। इस केस में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी में संगत सिंह गिलजियां को भी नामजद किया गया है। इसके अलावा इस मामले में विजिलेंस ने पूर्व मंत्री गिलजियां के भतीजे दलजीत गिलजियां को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। फिलहाल दलजीत गिलजियां विजिलेंस के रिमांड पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button