ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

महिलाओं और सफाई मुलाजिमों पर लाठीचार्ज कर अअढ सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया : सुशील रिंकू

पूर्व सांसद और पंजाब भाजपा नेता सुशील रिंकू ने लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की

सफाई कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है भाजपा : रिंकू

जालंधर, 26 जुलाई (कबीर सौंधी) : पंजाब भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। बरनाला में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सुशील रिंकू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। रिंकू ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया है।

पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि भाजपा सफाई कर्मचारी यूनियन, नगर निगम कर्मचारियों, नगर परिषद, नगर पंचायतों तथा पंजाब की सभी कर्मचारी यूनियनों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं पर लाठीचार्ज करवाकर उनके मौलिक अधिकारियों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

रिंकू ने कहा कि पूरे पंजाब में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायतों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन एवं हड़ताल को भाजपा अपना पूर्ण समर्थन देती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को सरकार को बिना किसी देरी के स्वीकार करना चाहिए।

भाजपा नेता ने पंजाब सरकार से बरनाला लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मचारी संगठनों की लंबित मांगों का जल्द समाधान किया जाए।

सुशील कुमार रिंकू ने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा श्रमिकों, कर्मचारियों और मेहनतकश वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी उनके हर लोकतांत्रिक संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button