क्राइमताज़ा खबरपंजाब

जंडियाला पुलिस ने 1 पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, मैगज़ीन और 10 ग्राम हीरोइन समेत 2 लोगो को किया गिरफ्तार

जंडियाला गुरु, 25 अप्रैल (कंवलजीत सिंह) : ए.एस.ई सरदूल सिंह अपने पुलिस कर्मचारियों के साथ गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह के साथ प्राइवेट गाड़ी पर गस्त कर रहे थे। जब वह गांव गहरी मंडी के पास लहनी पत्ती पहुंचे तो सामने से लहंदी पत्ती गहरी मंडी की तरफ से दो नोजवान मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट के आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उनको शक के आधार पर रोकने के लिए इशारा किया तो। उन्होंने मोटरसाइकिल भगाने की कोशिश की तो जल्दबाजी में मोटरसाइकिल स्लिप हो गया जिसके कारण दोनों नीचे गिर गए और पुलिस ने दोनों नौजवानों को काबू कर लिया।

पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम विशाल सिंह निवासी लहंदी पत्ती गहरी मंडी बताया। पीछे बैठे नौजवान ने अपना नाम सन्नी उर्फ डड़ी निवासी गांव भगवान बताया। जिसके चलते पुलिस कर्मचारियों ने इनकी तलाशी ली गई तो विशाल सिंह से एक लिफाफे में 10 ग्राम हीरोइन बरामद की गई। और सनी डडी की जब तलाशी ली गई तो उससे एक कंट्री मेड पिस्टल और4 जिंदा कारतूस एक मैगजीन बरामद किए गए ।पिस्टल के ऊपर स्टार की मोहर लगी थी ।दोनों दोषियों ने जुर्म कबूल कर लिया है और जंडियाला पुलिस ए एस आई राजबीर सिंह ने इन दोषियों के के खिलाफ जुर्म 21,61,85 एन डी पीसी एक्ट 25,54,59 ए के तहत मामला दर्ज करके। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button