चंडीगढ़ताज़ा खबर

चोरों ने DSP के घर किया हाथ साफ, 10 लाख के सोने व नकदी किए चोरी

चंडीगढ़, 30 नवंबर (ब्यूरो) : इस समय की बड़ी खबर चंडीगढ़ से आ रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में रहते डीएसपी जेल मुकेश गोयल के घर पर ही चोरों ने धावा बोल दिया। चोर वहां से 2 लाख रुपये कैश और 8 लाख रुपये की ज्यूलरी चोरी कर ले गए। मुकेश गोयल ने बताया कि वह अंबाला में किसी परिचित के घर शादी में गए थे, तभी चोरी हो गई।

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे जब वह शादी से लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ थी। उन्होंने जांच की तो पता चला किं चोर उनकी मां, बहन और पत्नी के 1.95 लाख रुपये और 121.31 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button