ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब में AAP को तगड़ा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले MP सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल BJP में हुए शामिल

जालंधर, 27 मार्च (कबीर सौंधी) : पंजाब की सियासत को लेकर इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में बड़ी सेंध लग चुकी है। आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायक शीतल अंगुराल और सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों ने दिल्ली में सुनील जाखड़ के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद पार्टी ज्वाइन की। सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल का लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है। इससे पहले शीतल अंगुराल ने अपनी सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था। इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट के जरिए दी थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button