ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर के गुरुद्वारा में लगे CM भगवंत मान के पोस्टर, खालसा पंत विरोधी बताया

जालंधर, 25 जून (कबीर सौंधी) : पंजाब में सीएम भगवंत मान की कथित वीडियो का मामला तूल पकड़ते जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है पंजाब के जिला जालंधर के गुरुद्वारा में सीएम मान के पोस्टर लगे है।

जालंधर के जीटीबी नगर स्थित गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में सीएम भगवंत मान के पोस्टर लगे है बता दे कि ये पोस्टर अकाल तख्त के आदेश बाद लगे है। इन पोस्टरों में भगवंत सिंह मान को ‘गुरु दोखी’ और ‘खालसा पंथ विरोधी’ बताया गया है। इसके साथ ही संगत से उन्हें ‘मुंह ना लगाने’ को कहा गया है।

आदेश का पालन

इसके साथ ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि गुरुद्वारा नौंवी पातशाही दुख निवारण साहिब में शाम छह बजे एक बैठक आयोजित की गई थी और इसका मकसद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज द्वारा आदेश का पालन करना था।

इस दौरान कुलवंत सिंह मनन ने दावा किया कि ये वीडियो भगवंत मान का ही है। इसके साथ ही सीएम मान द्वारा करवाए गए डोप टेस्ट वाली लैब पर केस दर्ज हो गया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान अकाल तख्त साहिब जाकर अपनी गलतियों की माफी मांगे नहीं तो वह सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button