चंडीगढ़ताज़ा खबरराजनीति

अकाली दल और कांग्रेस को तगड़ा झटका : पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद सहित कई नेता बीजेपी में हुए शामिल

चंडीगढ़, 11 जनवरी (न्यूज़ 24 पंजाब) : विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वर्करों और नेताओं का बगावत का दौर भी जारी है और कई दिग्गज नेता अपनी पार्टियों को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बीजेपी ने अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व धुरी सीट से पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, शिरोमणि अकाली दल लुधियाना के प्रधान व पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोशा और दिवंगत अकाली नेता गुरचरण सिंह टोहड़ा के परिवारिक सदस्य कंवर सिंह टोहड़ा और अमृतसर से पूर्व पार्षद धर्मवीर सरीन ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।

इन नेताओं को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button