चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाब

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार; ED की बड़ी कार्रवाई से सियासत गरमाई

चंडीगढ़, 09 मई (ब्यूरो) : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल लाते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक ईडी ने गुरुवार सुबह मंत्री से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ रेड की। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है।राजनीति

चंडीगढ़ समेत कई जगहों पर छापेमारी

सूत्रों के अनुसार संजीव अरोड़ा का चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास भी उन पांच प्रमुख लोकेशनों में शामिल था, जहां ईडी ने छापा मारा। इसके अलावा दिल्ली और गुरुग्राम में भी कई ठिकानों पर जांच एजेंसी की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि रेड के दायरे में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड नाम की कंपनी का दफ्तर भी शामिल है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी जांच

ईडी अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई उद्योग मंत्री से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई। हालांकि जांच एजेंसी की ओर से अभी तक मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

केजरीवाल ने BJP पर लगाया निशाना

इस कार्रवाई के बाद अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बंगाल चुनाव खत्म होते ही पंजाब में लगातार ईडी की कार्रवाई शुरू हो गई है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाबियों को अलग-अलग तरीकों से परेशान किया है।

पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल

मंत्री की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष जहां इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बता रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक दबाव की रणनीति करार दे रही है। फिलहाल ईडी की टीम मामले में आगे की पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button