ताज़ा खबरपंजाब

पत्रकारों की प्रसिद्ध संस्था Digital Media Association (DMA) ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर IAS Varjeet Walia का किया स्वागत

जालंधर, 23 अप्रैल (कबीर सौंधी) : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की तरफ से एसोसिएशन के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में पत्रकारों ने जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया जी के साथ विशेष मुलाकात की।

इस अवसर पर डीएमए के प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, जनरल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह आजाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा , सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा, उप प्रधान कपिल ग्रोवर पीआरओ धर्मेंद्र सोंधी, सेक्रेट्री अंकित भास्कर, सचिव मोहित सेखड़ी, जालंधर कैंट इंचार्ज हरचरण सिंह चावला व कैशियर वरुण गुप्ता ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया जी का स्वागत किया। 

इस अवसर पर आईएएस वरजीत वालिया ने कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को हम भरोसा दिलाते है कि पत्रकारों की हरेक समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा और पत्रकारों की कोई भी समस्या हो उन्हें मेरे ध्यान में लाया जाएं । जालंधर जिले के हरेक पत्रकार को पूरा सम्मान देने का प्रयास करेंगे। 

इस मौके अमन बग्गा अजीत सिंह बुलंद जसविंदर सिंह आजाद प्रदीप वर्मा ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन प्रशासन के साथ लंबे समय से मिलकर कार्य कर रही है । कोरोना के समय में भी डीएमए के पत्रकारों ने जिला प्रशासन , पुलिस व समाज को पूर्ण सहयोग दिया है। वही हाल ही ने पंजाब में आई बाढ़ में डीएमए की तरफ से राहत सेवा अभियान चलाकर लोगों में खाने पीने का सामान कंबल दवाइयां आदि वितरण की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी DMA अपनी सकारात्मक खबरों के द्वारा और समाज सेवा के द्वारा प्रशासन को सहयोग देने का प्रयास करती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button