ताज़ा खबरपंजाबशिक्षा

HMV की बी.वॉक (जर्नलिज्म एंड मीडिया) की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशनें हासिल की

जालंधर 26 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी. वोकेशनल जर्नलिज्म एंड मीडिया सेमेस्टर 2 और 4 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशनें प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया। सेमेस्टर 2 में सम्पिता ने 8.46 सीजीपीए के

साथ प्रथम स्थान, शाहिश्ता अली ने 8.17 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान, सेमेस्टर 4 में परमप्रीत कौर ने 7.99 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान और मानसी ने 7.81 सीजीपीए के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. रमा शर्मा और सहायक प्रो. श्रीमती ज्योति सहगल और सुश्री गायत्री भी उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button