ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाब

अमृतसर में गोल्डन टैम्पल के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर 22 सितंबर (साहिल गुप्ता) : पंजाब में इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अमृतसर में दरबार साहिब के बाहर युवक ने ख़ुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक, वीआईपी गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे थे। जिनके साथ गन मैन मौजूद थे। वीआईपी अंदर माथा टेकने चले गए और गन मैन बाहर ही गलियारा के पास रुके रहे। इतनी देर में युवक भागकर आया और गनमैन की पिस्टल छीन कर खुद को गोली मार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस

गोली की आवाज सुनकर आस पास के दुकानदार भी भाग कर आए। लेकिन तब तक युवक वहीं गिर गया था। युवक के सिर पर गोली लगी है। इतनी सिक्योरिटी के बावजूद युवक का खुद को गोली मरना बेहद हैरान जनक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं युवक की पहचान भी पता की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button