ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाब

होशियारपुर में रेड करने गई CIA टीम पर फायरिंग, सीनियर कांस्टेबल की गोली लगने से हुई मौत

होशियारपुर, 17 मार्च (ब्यूरो) : खबर है कि पंजाब के होशियारपुर में रेड करने गई सी.आई.ए. टीम पर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी अनुसार हमले के दौरान एक सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को गोली लगी। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि होशियारपुर की सी.आई.ए. टीम मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में रेड करने गई थी। नाजायज हथियारों को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस रेड करने पहुंची थी। इस दौरान सी.आई.ए.स्टाफ पर हमला हो गया। पुलिस पर फायरिंग में एक गोली पुलिस कर्मी को लगी जिसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button