ताज़ा खबरदिल्ली

SGPC ने दिल्ली में प्रदर्शन का फैंसला लिया वापिस

दिल्ली, 16 दिसंबर (ब्यूरो) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बंदी सिखों की रिहाई और जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग को लेकर 20 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका द्वारा जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को लिखी चिट्ठी के बाद स्थगित किया गया है क्योंकि कालका ने कहा है कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए सरकार के साथ संवाद करके ही मसले को हल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब से गठित पांच सदस्यीय कमेटी ही बंदी सिंहों की रिहाई के लिए अपने प्रोग्राम को तय करेगी। इस कारण शिरोमणि कमेटी द्वारा 20 दिसंबर को रखा गया कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button