ताज़ा खबरपंजाब

पूर्व मुख्यमंत्री को चुनाव मैदान में उतारने जा रही है BJP, थोड़ी देर में होगा बड़ा सियासी धमाका

जालंधर, 06 अप्रैल (कबीर सौंधी) : जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा सबसे बड़ी सियासी धमाका करने जा रही है। भाजपा थोड़ी देर में एक ऐसा धमाका करेगी, जिससे आम आदमी पार्टी समेत सभी दलों के प्रत्याशियों के होश उड़ सकते हैं। बस थोड़ी देर में यह सियासी धमाका चंडीगढ़ में होने वाला है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भाजपा ज्वाइन करवा कर उन्हें जालंधर लोकसभा का उपचुनाव लड़वाने जा रही है। इस पूर्व मुख्यमंत्री ने करीब-करीब इसके लिए हां कर दिया है, बस घोषणा करना बाकी रह गया है। जालंधर, चंडीगढ़ समेत दिल्ली के शीर्ष भाजपा नेता इस कड़ी को जोड़ने में जुटे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक सुशील रिंकू को AAP में शामिल करवा कर अऱविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने चौका मारा है, अब AAP के इस चौके पर भाजपा छक्का जड़ने जा रही है। सियासी चर्चा यह है कि अब सुशील रिंकू का क्या होगा?

फिलहाल भाजपा थोड़ी देर में सियासी धमाका करने जा रही है। चंडीगढ़ में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भाजपा के शीर्ष नेता चंडीगढ़ और जालंधर की राजनीति पर नजरे गड़ाए हुए हैं। भाजपा के इस धमाके से खासकर आम आदमी पार्टी और प्रत्याशी सुशील रिंकू को बड़ा झटका लग सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button