ताज़ा खबरपंजाब

LPU हिंसा मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, लूट और आगजनी में शामिल थे बाहरी लोग

जालंधर 02 अक्तूबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 26 सितंबर को हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। DIG नवीन सिंगला ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले में 9 छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि जांच के दौरान 20 आरोपियों की पहचान कर उन्हें केस में नामजद किया गया है।प्रैस कॉन्फ्रेंस में DIG नवीन सिंगला के साथ SSP गौरव तूरा और एसआईटी इंचार्ज वनीत अलाहवत भी मौजूद रहे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फगवाड़ा, जम्मू-कश्मीर और मुंबई से संबंधित युवक शामिल हैं।

गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में 7 छात्र और 2 बाहरी व्यक्ति बताए गए हैं। इनमें एक आरोपी नाबालिग भी है।DIG नवीन सिंगला ने कहा कि पुलिस की तरफ से शुरुआत में छात्रों पर कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया था। उनके अनुसार, जब प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस और मीडिया कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी की गई, तब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button