चंडीगढ़ताज़ा खबर

किशनगढ़ में युवती की हत्या का मामला सुलझा, पुलिस ने चौकाने वाला किया खुलासा

चंडीगढ़, 11 मार्च (ब्यूरो) : किशनगढ़ स्थित होटल कैमरॉन में बीते उईकल युवती की लाश मिली थी। जिसके बाद हड़कंप मच गया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की लाश कब्जे में लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुरुवाती जांच में ही युवती की हत्या की आशंका जताई थी। वहीं बाद में आगे की जांच के साथ यह स्पष्ट भी हो गया कि युवती की हत्या ही की गई है। गौरतलब है कि, पुलिस ने हत्या के मामले में अब एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक कोई और नहीं बल्कि मृतक युवती का प्रेमी ही है। आरोपी युवक की पहचान आशीष के रूप में हुई है। आरोपी आशीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए आरोपी आशीष ने बताया कि उसने युवती का किसी और के साथ चक्कर शुरू हो गया था और यह बात वह बर्दश्त नहीं कर पा रहा था। आरोपी आशीष ने बताया कि, दोनों की लव मैरिज हो चुकी थी लेकिन युवती ने उसके साथ बेवफाई की और उसके किसी और के साथ अवैध संबंध हो गए। जिसके चलते वह युवती को होटल लाया और यहां उसकी हत्या कर दी।

 

जिस वक्त युवती की लाश होटल के कमरे में पाई गई। उससे कुछ देर पहले ही युवक बड़ी चालाकी के साथ होटल से बाहर निकल गया था। ताकि उसपर कोई शक न कर सके। लेकिन सच्चाई छुपती नहीं। आरोपी आशीष अपने जुर्म से बच नहीं सका और चंडीगढ़ पुलिस ने उसे धर दबोचा। बताया जाता है कि, सेक्टर 39 और मलोया रोड के पास से आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button