ताज़ा खबरपंजाब

युवक ने अपने ही परिवार को आग लगाकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

जालंधर, 18 अक्तूबर (हरजिंदर सिंह) : जालंधर के महितपुर में खौफनाक मामला सामने आया है जहां सोमवार रात एक शख्स ने अपनी पत्नी, बेटा-बेटी और सास-ससुर को जिंदा जलाकर मार डाला। मामला गांव बीठला का है। जानकारी के अनुसार, बीठला में देर रात पति अपने अपने ससुराल घर पहुंचा।

उसने घर में सो रही पत्नी, 2 बच्चों और सास-ससुर को पैट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर खुद फरार हो गया। इस दौरान सभी लोगों की मौत हो गई। मृतकों में परमजीत कौर (28), बेटा गुरमेहल (5), बेटी अर्शदीप कौर (7), सास जोगिंदरो बाई और ससुर सरजन सिंह (58) शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी शवों को नकोदर के सिविल अस्पताल मे रखवा दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button