ताज़ा खबरपंजाब

संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद नारे

संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे गए खालिस्तान जिंदाबाद नारे

जालंधर 28 अगस्त (धर्मेन्द्र सौंधी): कमिश्नरेट पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।महानगर के बीचों बीच प्रमुख संविधान चौक (बी.एम.सी. चौक) में लगी सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर आने से पहले इस घटना ने कमिश्नरेट पुलिस की कार्यशैली पर निशान लगा दिया है।बता दें कि कल दोपहर के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर आएंगे और गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में खेल मेलों का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पिछले कई दिन से पुलिस प्रशासन लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है।शहर में सुरक्षा और अधिक बढ़ाई गई है। लेकिन इसके बावजूद शहर के बीचो बीच प्रमुख संविधान चौक में लगी पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की प्रतिमा पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए।

सरदार बेअतं सिंह की प्रतिमा के साथ ही लगे भगवंत मान के जालंधर आने संबंधी बोर्ड पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए हैं। दिन निकलते ही ये मामला सामने आते ही कमिश्नरेट पुलिस में हड़कंप मच गया। व इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।पुलिस कर्मचारियों द्वारा स्प्रे के ज़रिए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मिटाए गए साथ ही अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button