ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब के इस जिले में बड़ी वारदात, कबड्डी खिलाड़ी को गोलियों से भूना, मौत

पंजाब, 06 मार्च (ब्यूरो) :- पंजाब में गैंगवार का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। आये दिन कबड्डी खिलाडियों की हत्या के मामले देखने को मिल रहे है। कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल की हत्या के कुछ दिन बीतने के बाद ही अब पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। ये वारदात मंगलवार रात पंजाबी यूनिवर्सिटी के सामने हुई। मृतक की पहचान गांव धौनकलां के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक पुराणी रंजिश के चलते मंगलवार रात कुछ युवक धर्मेंद्र को गोलियां मारकर वहां से फरार हो गए। जिससे की कबड्डी खिलाड़ी धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। कहा जा रहा है कि गोलियां मारने वाले लारैंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा सारे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button