ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

सुखबीर सिंह बादल 5 अक्तूबर को जालंधर दौरे पर, कैंट में वर्करों को करेंगे संबोधन : जगबीर सिंह बराड़

जालंधर कैंट 02 अक्तूबर (अमनदीप सिंह): विधान सभा चुनाव निकट आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा सरगर्मियां तेज कर दी गई हैं, जिसके चलते सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं द्वारा पंजाब के हर क्षेत्र में अपने वर्करों के साथ मीटिंगों का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसी सबंध में शिरोमणी अकाली दल के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल 5 अक्तूबर को जालंधर दौरे पर आ रहे है। इसी दौरान वह विशेष तौर पर जालंधर कैंट हलके में एक समारोह के दौरान वर्करों को संबोधन करेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए जालंधर कैंट से अकाली बसपा गठजोड़ के सांझे उम्मीदवार स. जगबीर सिंह बराड़ ने बताया कि पार्टी प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गगन पैलेस जालंधर कैंट में पहुंच रहे है। जिसे लेकर उन्होंने आज अकाली दल के कैंट के नेताओं व वर्करों के साथ एक बैठक की। बैठक में सुखबीर सिंह बादल के कैंट आने वाले रुट, समारोह की तैयारियां तथा उनके स्वागत को लेकर विचार विर्मश किये गये।

गौरतलब है कि सुखबीर सिंह बादल के कैंट दौरे को लेकर कैंट के अकाली नेताओं व वर्करों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके वरिष्ठ अकाली नेता चरनजीत सिंह चड्डा, राजिन्द्र कुमार राजू, हरविंदर सिंह पप्पू , राजिन्द्र कुमार बांसल, अनिल कन्नोजिया, अनिल चौहान, निखिल वधवा, विजय बिल्लो, रोबिन कन्नोजिया, मधू सूदन सहित अन्य वर्कर उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button