ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा बडिंग की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा शहरी ने किया पुतला फूंक प्रदर्शन

जालंधर 04 नवंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर भाजपा शहरी द्वारा स्थानीय कंपनी बाग चौक (श्री राम चौंक) में पूर्व गृह मंत्री सरदार बूटा सिंह पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा बडिंग की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके भाजपा कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के खिलाफ रोष चरम सीमा पर था। इस मौके सुशील रिंकू ने राजा बडिंग के बयान पर जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि दलितों के ऊपर बोले गए शब्द निंदनीय है और उसके लिए उन पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस मौके मनोरंजन कालिया ने कहा कि कांग्रेस के इतिहास को भूलकर राजा बडिंग घटिया राजनीति का परिचय दे रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेसियों के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए तैयार बैठे है और इन पर कड़ी कार्यवाही के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए। इस मौके जिला भाजपा शहरी प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय के प्रति कांग्रेस की नफ़रत जगजाहिर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा जाति, रंग को लेकर इस्तेमाल की गई भाषा ने अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुँचाई है और पूरा समाज आक्रोशित है।

उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता बूटा सिंह जी के ख़िलाफ़ जातिवाद अहंकारी भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है और सभ्य समाज में इसका कोई स्थान नहीं है। इस मौके शीतल अंगुराल ने कहा कि राजा बडिंग को इस भाषा के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बूटा सिंह भारतीय राजनीति के एक प्रमुख दलित नेता थे। जिन्होंने देश में कई मुख्य पदों पर कार्य किया, जो लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा किया करते थे। इस मौके सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि कांग्रेस में अनुसूचित जाति के नेताओं को बडिंग का बहिष्कार करके अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देशविरोधी कांग्रेस का असली रूप लोगों ने बहुत बार देखा है और इस बार की घटिया राजनीतिक हरकत ने कांग्रेस पार्टी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और सरबजीत सिंह मक्कड़, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बाघा, जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष सूद, भाजपा मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, सोनू हंस, अंकुर सच्चर, मनोज कुमार अग्रवाल, पंकज जुल्का, शाम शर्मा, अश्वनी भंडारी, दर्शन भगत, अश्वनी अटवाल, मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, राहुल जमवाल, राजेश मल्होत्रा, मनीष बल, संदीप कुमार, पार्षद तरविंदर सोई, निखिल जोशी, हनी कंबोज, कुणाल शर्मा, दविंदर भारद्वाज, दिनेश महेंदू और सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button