ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

20 जून को होने वाले भव्य रोड शो की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पंजाब दौरे से होगा बदलाव का आगाज़ : तीक्ष्ण सूद

जालंधर, 19 जून (कबीर सौंधी) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जालंधर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत में 20 जून को निकाले जाने वाले भव्य रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा नेताओं ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने की। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पंजाब दौरा राज्य की राजनीति में बदलाव का नया अध्याय लिखने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब के विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

सुशील शर्मा ने बताया कि 20 जून को शाम 7 बजे प्रभु श्री राम चौक से भगवान वाल्मीकि चौक तक एक विशाल एवं ऐतिहासिक रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस रोड शो में भाजपा प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र,और बूथ स्तर तक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर की जनता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उत्साहित है।

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि भाजपा का बढ़ता जनाधार पंजाब में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन का संकेत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए प्रेरित करेगा।

बैठक के दौरान रोड शो के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा नेताओं ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर, यशपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, दविंदर कालिया, ललित यादव बब्बू, जिला सचिव अमित भाटिया, सनी शर्मा, गौरव राय, हिमांशु शर्मा एवं शुभम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में डी.सी.पी. जयंत परी, ए.डी.सी.पी. सुखविंदर सिंह, ए.सी.पी. नॉर्थ अशोक मीणा, थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ जितेंद्र सिंह तथा थाना नंबर-4 के ड्यूटी ऑफिसर हीरालाल भी बैठक में मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button