क्राइमताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : भारी मात्रा में अफीम के साथ 1 नशा तस्कर गिरफ्तार

जालंधर, 18 नवंबर (कबीर सौंधी) : सीआईए स्टाफ की पुलिस ने झारखंड से अफीम की सप्लाई देने आए युवक डेढ़ किलो अफीम को गिरफ्तार किया है। जानकारी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसीपी परमजीत सिंह की देख रेख में गश्त के दौरान बबली चौक जालंधर मौजूद थे। इसी दौरान रविदास चौक की तरफ से हाथ में लिफाफा लिए युवक पैदल आता दिखाई दिया।आरोपी पुलिस को देखकर लिफाफा फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा।

जिसके बाद पुलिस पार्टी ने रोककर फेंके हुए लिफाफे को चेक किया तो उसमें से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुई। पता चला कि वह झारखंड में अपने दोस्त से एक लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीद कर लाया था। इस दौरान आरोपी ने जालंधर में अपने जानकार को एक लाख 30 हजार रुपए में बेनी थी। वह झारखंड में खेती करता है खेती के काम में ज़्यादा पैसे नहीं बचते थे, जिसके चलते वह ज्यादा पैसे कमाने की लालच में नशा तस्करी का राह पर चल पड़ा था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नाम राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी गांव गिधोर जिला चत्तरा झारखंड के रूप में हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button