ताज़ा खबरपंजाबशिक्षा

प्रेमचंद मारकंडा एस.डी कॉलेज फॉर वुमैन, जालन्धर में मनाया गया हिन्दी दिवस

जालंधर 14 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : पी.सी.एम.एस.डी कॉलेज फॉर वुमैन, जालन्धर में हिन्दी दिवस के शुभ अवसर पर मौलिक लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रभाषा एवं राज भाषा हिन्दी के महत्वपूर्ण दिवस पर कॉलेज के बी.ए एंव बीए बीएड के लगभग 60 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ पूजा पराशर ने छात्राओं को हिन्दी भाषा का महत्व बताते हुए हिन्दी लेखन के प्रति प्रोत्साहित किया। कॉलेज की प्रबन्धकीय समिति के प्रधान श्री नरेश बुधिया जी व प्रबन्धकीय समिति के अन्य सदस्यों व प्राचार्य (डॉ) पूजा पराशर ने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने हेतु बीए एंव बीएड विभाग की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button