ताज़ा खबरपंजाब

SHO और गनमैन पर रिश्वत आरोप में FIR दर्ज

फरीदकोट, 16 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब के फरीदकोट में SHO और 2 गनमैन पर लाखों की रिश्वत वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार थाना सादिक की SHO सब इंस्पेक्टर जोगिंदर कौर और 2 गनमैन सिपाही शेर सिंह व लखवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लुधियाना के कबाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार चोरी के मामले में लुधियाना के कबाड़ी का नाम सामने आया था। इसके साथ ही थाना सादिक पुलिस को उससे चोरी का सामान भी बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कबाड़ी और उसके परिवार को हिरासत में रखकर उनसे पैसे की मांग की और 2 लाख रिश्वत लेकर कबाड़ी के परिवार को छोड़ दिया जबकि कबाड़ी को हिरासत में रखा।

इसके बाद पुलिस को इस संबंध मे शिकायत दी गई और एसएचओ जोगिंदर कौर और दोनों गनमैनों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनके खिलाफ थाना सादिक में जबरन वसूली और भ्रष्टाचार रोक एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button