ताज़ा खबरपंजाब

मैं विरोधियों की ओछी हरकतों से डरने वाला नहीं : मुकेश सेठी

जालंधर 10 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : सोशल मीडिया पर जारी निजी जीवन की वीडियो का आम आदमी पार्टी के वार्ड 56 के पार्षद मुकेश सेठी ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग आम आदमी पार्टी व पार्टी के नेताओं के विकास कार्यों से दुखी हैं वो ही इस प्रकार की ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बारे में सारी जनता जानती है कि इसलिए मुझे किसी को ज्यादा स्पष्टीकरण देने की जरूरत नहीं है। मुकेश सेठी ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की निजी/व्यक्तिगत जिंदगी और निजी कार्यक्रम को राजनीतिक मुद्दा बनाकर, तोड़-मरोड़कर पेश करना अनुचित है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधि होने का अर्थ यह नहीं कि उनकी निजी जिंदगी का अधिकार समाप्त हो जाता है। सार्वजनिक जीवन में होने के बावजूद हर व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी और व्यक्तिगत गरिमा की रक्षा का अधिकार है। पार्षद मुकेश सेठी ने कहा कि इस पूरे मामले में हमारे अधिवक्ताओं से कानूनी राय लेकर, मानहानि (नहरु की धारा 356 सहित, जहाँ लागू हो), निजता के उल्लंघन तथा अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

 

मुकेश सेठी ने कहा कि मैं इस प्रकार की ओछी राजनीतिक हरकतों से डरता नहीं। ऐसी चुनौतियों का खुलकर सामना किया जाएगा और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मुकेश सेठी ने कहा कि विपक्षियों को लगता है कि ऐसी वीडियो से वो मेरा ध्यान भंग करके विकास कार्यों की आंधी को रोक लेंगे तो यह उनकी गलतफहमी है। मैं अपने वार्ड के प्रति जवाबदेही हूं और कुछ दिन पहले तहबाजारी विभाग द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ जो जंग छेड़ी गई है वो जंग जारी रहेगी। मुकेश सेठी ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के हम सच्चे सिपाही हैं और हमें लोगों ने सेवा के लिए चुना है। सेवा का यह सिलसिला पहले भी जारी था, अब भी जारी है और भविष्य में भी जारी रहेगा। मुकेश सेठी ने कहा कि वेस्ट की जनता आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और आने वाले दिनों में विकास कार्यों की गति को पहले से कई गुना तेज किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button