ताज़ा खबरदिल्लीराजनीति

अंतरराष्ट्रीय एआई समिट में विरोध प्रदर्शन राष्ट्र की छवि को ठेस – यह राजनीति नहीं, राष्ट्रीय विरोध का मामला : विजय सांपला

जालंधर 20 फरवरी (धर्मेन्द्र सौंधी) : आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ए.आई (Artificial Intelligence) समिट, जिसमें लगभग 60 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, और इन सभी देशों के प्रतिनिधियों ने भारत के इस आयोजन की भरपूर प्रशंसा की और सभी देश के प्रतिनिधियों का मानना है कि भारत इस दिशा में सारे विश्व का अग्रणी देश बनने जा रहा है और ऐसे महत्वपूर्ण और देश के विकास को तेजी देने वाले कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक और भारत की गरिमा को नुकसान पहुंचाने वाला घटनाक्रम बताया इस घटनाक्रम के उपलक्ष में भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष विजय सांपला ने जालंधर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया प्रेस को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि जिस मंच पर भारत वैश्विक स्तर पर अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और डिजिटल नेतृत्व को प्रस्तुत कर रहा है, उसी मंच पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आकर विरोध प्रदर्शन करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करने वाला कृत्य है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय विरोध का विषय है। जब विश्व के 60 देशों के प्रतिनिधि भारत में उपस्थित हों और देश की प्रगति, तकनीकी विकास तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे हों, उस समय इस प्रकार का प्रदर्शन भारत की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाता है। इससे यह संदेश जाता है कि हम अपने ही राष्ट्रीय आयोजनों का सम्मान नहीं कर पा रहे हैं।

विजय सांपला ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, परंतु उसका समय, स्थान और तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस प्रकार का व्यवहार देशहित के विपरीत है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें और ऐसे आयोजनों को राजनीतिक विवाद का माध्यम न बनाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, उभरती हुई तकनीकी शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि देश की गरिमा और सम्मान को बनाए रखें तथा सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति को बढ़ावा दें।

अंत में विजय सांपला जी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की प्रगति को कोई भी नकारात्मक प्रयास रोक नहीं सकता, और देश तकनीक व नवाचार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, अमरजीत सिंह अमरी ,जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी, व अन्य उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button