ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी का बड़ा एक्शन, कई पूर्व कौंसलरों को पार्टी से किया निष्कासित

जालंधर, 14 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी ने एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं पर आरोप है कि ये सभी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे।

राजिंदर बेरी ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल जालंधर के कई पूर्व कौंसलरों और नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट तीन दिन पहले हाईकमान को भेजी थी।

राजिंदर बेरी के मुताबिक चंडीगढ़ से थोड़ी देर में निष्कासित नेताओं के नाम की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहकर पार्टी के विरोध में काम करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

आपको बता दें कि आज सुबह से ही खबर आ रही है कि जालंधर के पूर्व मेयर समेत कई कांग्रेसी कौंसलर AAP ज्वाइन करने जा रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल चंडीगढ़ से लेकर जालंधर तक राजनीति गरमा गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button