ताज़ा खबरपंजाब

सी.आई.ए. प्रभारी रविंदर कुमार को युवा स्वर्णकार संघ पंजाब ने किया सम्मानित

जालंधर 21 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : युवा स्वर्णकार संघ पंजाब की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर सी.आई.ए. (CIA) प्रभारी श्री रविंदर कुमार जी को चुनरी और पुष्पगुच्छ भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया गया।

इस मौके पर युवा स्वर्णकार संघ पंजाब के चेयरमैन श्री बोबी धीर, प्रधान श्री जतिंदर सहदेव, उप-प्रधान श्री विनोद कपूर और सचिव श्री गौरव लूथरा ने विशेष भेंट देकर प्रभारी रविंदर कुमार का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में समाज सेवक शौर्य धीर, विशाल, अर्जुन और रोहित शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा स्वर्णकार संघ जालंधर के प्रधान एस. हरजीत सिंह और सचिव श्री कुलदीप लूथरा ने भी शिरकत की और सी.आई.ए. प्रभारी की कार्यप्रणाली की सराहना की।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा समाज की सुरक्षा और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। वहीं, सी.आई.ए. प्रभारी श्री रविंदर कुमार जी ने युवा स्वर्णकार संघ के सभी सदस्यों का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button