ताज़ा खबरपंजाबराष्ट्रीय

किसानों के मंच के पास लटकी मिली युवक की लाश, एक हाथ काटकर बैरिकेड से लटकाया

नई दिल्ली 15अक्टूबर (ब्यूरो) : किसानों के बड़े आंदोलनस्थलों में से एक सिंधू बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास शुक्रवार को एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका एक हाथ काटकर शव को बैरिकेड से लटका दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिंघु बॉर्डर पर कुंडली एरिया में उक्त तौर पर निहंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद मृतक का एक हाथ भी काट दिया गया। निहंगों ने गुरु ग्रंथ साहिब से छेड़छाड़ के आरोप पर उस युवक की हत्या कर दी थी। युवक की बेरहमी से हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है। मृतक शख्स की उम्र 35 के आसपास बताई जा रही है। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने उस लाश को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल लेकर गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button