क्राइमताज़ा खबरपंजाब

लूट पाट की वारदातों से सुरक्षा प्रबंधों की पोल खुली, दिन दिहाड़े महिला से हुई स्नैचिंग

जालंधर, 01 जून (कबीर सौंधी) : अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। दिन दिहाड़े हो रही वारदातों पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों के दावों की पोल खोल रही हैं। जालंधर में आज दोपहर दिन दिहाड़े लूट की वारदात हुई है। बाईक सवार लुटेरे पॉश कालोनी शक्ति नगर में एक्टिवा सवार महिला से सोने की चेन स्नैच कर ले गए पुलिस को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक शहर के सबसे व्यस्त अली मोहल्ला पुली पर स्थित मशहूर बॉम्बे हेयर ड्रैसर के मालिक सुरिन्द्र कुमार की पत्नी कंचन वासी अवतार नगर अपनी देवरानी के साथ एक्टिवा पर बाजार आ रही थी। शहर के पॉश कालोनी शक्ति नगर से गुजर रही थी कि अचानक पीछे से बाईक पर आए दो लुटेरे उन पर झपट पड़े। लुटेरों ने एक्टिवा की पिछली सीट पर बैठी कंचन के गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक झटका लगने से एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया।

महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन लुटेरे तब तक फरार हो गए थे। सूचना तुरंत थाना नम्बर 4 को दी गई। सूचना‌ मिलते ही पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खाना पूर्ति करके थाना में शिकायत देने की बात कह कर चलते बने। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button