ताज़ा खबरपंजाब

खालसा कॉलेज के बाहर 2 गुटों में हुई फायरिंग, 1 घायल व 1 की हुई मौत

अमृतसर, 01 जून (साहिल गुप्ता) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर मिल रही है। मिली जानकारी अनुसार अमृतसर के खालसा कॉलेज फॉर वूमन के बाहर दो गुटों में बुधवार को फायरिंग हो गई, जिसमें दो युवकों को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि दोनों को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी अनुसार जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर है।

घटना में दो युवकों को गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी अनुसार मरने वाले युवक की पहचान लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। लवप्रीत को तीन गोलियां लगी। घायल युवक की पहचान गुरसिमरन के रूप में हुई है। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों के बारे में पता चल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button