ताज़ा खबरपंजाब

Dharmendra Health Updates : निधन की झूठी खबरों पर फूटा हेमा मालिनी का गुस्सा, बोलीं – माफ करने लायक नहींं

मुंबई 11 नवंबर (ब्यूरो) : हेमा मालिनी ने गलत खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है।बता दें बीती रात सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। प्लीज, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।’एशा ने पिता धर्मेद्र का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी सेहत फिलहाल स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं। एशा ने झूठी खबरों को फैलाने वाले मीडिया चैनल्स को भी फटकार लगाई। उन्होंने पोस्ट में लिखा– लगता है मीडिया को कुछ ज्यादा ही जल्दी है झूठी खबरें फैलाने की। मैं हमारे परिवार की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए अपील करती हूं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button