
जालंधर, 26 जनवरी (कबीर सौंधी) : 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस समारोह पर गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम मैं प्रदेश स्तरीय समारोह पर झंडा पंजाब के गवर्नर श्री बनवारी लाल पुरोहित जी ने लहराया।
इस अवसर पर समाज सेवको को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस मौके पर सूर्य एनक्लेव डेवलपमेंट सोसाइटी के प्रधान मुकेश वर्मा (प्रसिद्ध समाज सेवक) को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए पंजाब गवर्नर श्री बनवारी लाल पुरोहित, राज्य सभा मेंबर संत सीचेवाल जी ने मुकेश वर्मा की समाज सेवाओं को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया।













