
मोगा, 20 अक्तूबर (ब्यूरो) : पंजाब के मोगा से बड़ी खबर है। जालंधर में वीर्वाार रात ट्रिपल मर्डर के बाद अब मोगा के गांव खसा कोटला में शुक्रवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। वारदात सुबह 6 बजे हुई। गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्ष में गोली चल गई।
इसमें गांव के सरपंच और उसके साथी की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बीर सिंह कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सरपंच थे। गोली चलाने वाले गांव के ही और आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।













