
जालंधर, 06 अप्रैल (कबीर सौंधी) : मामला जालंधर का है जहां लुटेरों ने दिन दिनदहाड़े शहर के पाॅश इलाके में एक सरकारी बैंक में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया, बताया जा रहा है कि लुटेरे 2 थे जो एक ही एक्टिवा स्कूटर पर आए थे और रिवाल्वर दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दे गए। घटना के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुँच जांच शुरू कर दी है। जालंधर के वडाला चौक के नज़दीक बैंक इंकलेव में स्थित पीएनबी बैंक में लुटेरे घुसे और अंदर से भारी मात्रा में लूट कर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी भी पुलिस के हाथ लगी हैं।













