क्राइमताज़ा खबरपंजाब

नैशनल हाईवे पर खड़ी बस में गन प्वाइंट पर की लूट, लुटेरे हुए फरार

जालंधर, 01 जून (कबीर सौंधी) : जालंधर के फिल्लौर से बड़ी खबर है। यहां एक्टिवा सवारे लुटेरों ने एक सरकारी बस में लूटपाट की है। इस दौरान लुटेरों ने गन प्वाइंट पर यात्रियों को डराया और कंडक्टर से पैसों से भरा बैग लूट लिया। यह घटना टोल प्लाजा पर खड़ी एक बस में घटी है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर-लुधियाना नैशनल हाईवे पर फिल्लौर में टोल प्लाज के पास खड़ी एक बस में लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात तो यह है कि नैशनल हाईवे पर जहां अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती है वहां लूट होना भी आम बात है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्टिवा पर सवाल होकर तीन लोग आए और बस में घुस गए। इस दौरान इन तीनों लुटेरों ने गन प्वाइंट पर कंडक्टर को लूटा। इसके बाद यात्रियों को लूटने का प्रयास किया। उसके बाद यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे लुटेरे भाग खड़े हो गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button