ताज़ा खबरपंजाब

गैस सिलेंडर के दामों में भारी गिरावट, हुई इतने रुपये की कटौती

सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 135 रुपए की राहत दी है। गैस की नई कीमत एक जून यानी बुधवार से लागू हो गई है।19 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई। दिल्ली में अब इसकी कीमत 2219 रुपये, कोलकाता में 2322 रुपये, मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये होगी। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं।

हालांकि, इसका फायदा केवल व्‍यावसायिक उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा। क्‍योंकि, गैस कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पहले की तरह ही रखा गया है। पटना में फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर 1101 रुपए का पड़ रहा है। यह कीमत देश की राजधानी दिल्‍ली से भी अधिक है। ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए टैक्‍स में अंतर के कारण होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button